बुधवार, 25 मार्च 2020

प्लेग से गई थी एक करोड़ लोगों की जान...जानवरों से भी फैलती हैं बीमारियां


वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रखा है। भारत में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच गुजरात में घोड़ों में होने वाली ग्लेंडर बीमारी की खबर है। ऐसे में जानवरों में होने वाली बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। भारतीय इतिहास में चूहों के जरिए फैल चुकी प्लेग नामक बीमारी ने तो करीब 1 करोड़ लोगों की जान ले ली थी। जानवरों में होने वाली बीमारियां कौन-कौन सी हैं आइए जानते हैं इनके बारे में...
 

ग्लेंडर: घोड़ों में होती है, इसका कोई वैक्सीन नहीं
ग्लेंडर बीमारी घोड़ों में होती है, विशेषज्ञों के मुताबिक इसका कोई वैक्सीन भी नहीं है। इसका वायरस हवा से फैलता है। इसमें शरीर की गांठों में संक्रमण के कारण घोड़े की मृत्यु हो जाती है। गांठों-ग्रंथियों को प्रभावित करने के कारण इसे ग्लेंडर बरखेलडेरिया मैलाई कहा जाता है।

गंभीरता बढ़ने पर इंसानों को इसके संक्रमण से बचाने के लिए घोड़ों को जहरीला इंजेक्शन देकर मारकर रिहाइशी इलाके से दूर दफना दिया जाता है। यही वजह है कि यह इंसानों के लिए भी जानलेवा है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें